• Thu. Feb 12th, 2026

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान में  विशाल रैली की तैयारियों में जुटी चमोली की आशा कार्यकत्रियां

इन दिनों देशभर आशा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर महा रैली की तैयारी पर जुटी हैं। आशा एवं आशा फेसिलेटटरों ने अपने जिले की आशा एवम आशा फेसिलेटटर के शिष्टमंडल ने अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व बैठक का आयोजन करके, दिल्ली जंतर-मंतर में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान में  विशाल रैली की तैयारियां जोर-शोर कर ली है।

एक दिवसीय विशाल रैली में होगी शामिल

चमोली जिले की आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटटर के शिष्टमंडल ने अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर के तले एक दिवसीय विशाल रैली में शामिल होने के लिए चमोली के ब्लॉक स्तर की सभी आशा एवं फेसिलेटटर को एकत्रित होकर दिल्ली जंतर-मंतर में हल्ला बोल करके केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को अपनी विभिन्न मांगो की समस्याओं के निराकरण हेतु व आशा कर्मचारी को निश्चित मानदेय के लिए निश्चय किया।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

चमोली की आशा कार्यकर्ता लोगों व आशा फेसिलेटटरों ने रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर को यही कहा कि अगर राष्ट्रव्यापी विशाल रैली के बाद भी हमारी ज्वलंत मांगो व निश्चित मानदेय पर केन्द्र सरकार ने कोई समाधान नहीं किया तो चमोली जिले की आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो सकती है अगर उस दौरान किसी आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटटरों के लिए कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *