• Mon. Mar 30th, 2026

    उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, एक मृत एक घायल

    गौचर से आगे चटवापीपल में एक कार के खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर SDRF टीम द्वारा देर रात्रि त्वरित रेस्क्यू करते हुए कार में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया, जबकि एक अन्य के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

    चमोली। कल दिनाँक 11 अप्रैल 2023 को देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
    उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
    SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

    गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
    बता दें कि मृतक का नाम प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है। व घायल का नाम विनोद है ये वाहन संख्या:- UK11 7556 से यात्रा कर रहे थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *