चम्पावत महाविद्यालय अब अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का परिसर
अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चम्पावत अब सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का परिसर होगा। इसको अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का परिसर घोषित करने को लेकर शासन ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा है। सचिव शैलेश बगोली द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे पत्र में लिखा गया है कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त जनहित में लिये गये निर्णय के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चम्पावत को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा का परिसर बनाये जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की जाती है।
मुनस्यारी - सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में दितीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता आज जोहार क्लब मैदान मुनस्यारी में प्रारंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुनस्यारी डॉ. गौरव कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा…
अल्मोड़ा के ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में भी नियुक्त अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में सहायक वित्त अधिकारी के रूप में तैनात अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति करते हुए दी बड़ी जिम्मेदारी। त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शासन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी और…
Almora - सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालयों के क्रीड़ा प्रतिनिधियों ने बैठक में की भागीदारी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के क्रीड़ा विभाग द्वारा प्रथम वार्षिक बैठक का आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता…