Champawat: भीषण जंगल की आग से वन संपत्ति को हुआ भारी नुकसान :: champawat news
चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के लड़ीधुरा में बुधवार रात को अचानक भीषण जंगल की आग लग गई। आग ने देखते ही देखते जंगल के विशाल क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, और जंगल धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने आग की सूचना मिलने पर रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर रात में ही वन कर्मियों को मौके पर भेजाकड़ी मशक्कत और अपनी जान जोखिम में डालकर वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग फिर से भड़क उठी, और जंगल की आग एक बार फिर विकराल रूप ले लियालड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि इस आग से जंगल को भारी नुकसान हो रहा था, जिसके बाद लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सदस्य भी आग बुझाने के प्रयास में पहुंचे।लेकिन तेज हवाओं और जंगल में उठ रही आग की विकराल लपटों के कारण किसी को भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं हो पाई, जिससे जंगल पूरी रात जलते रहे। इस घटना के कारण क्षेत्र में घना धुआं फैल गया और वन संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ।
