• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: छात्र नेत्री दीक्षा सुयाल ने परीक्षा आवेदन की तारीखें बढ़ाने के मामले में कुलपति को दिया ज्ञापन

    आज 17 जनवरी को छात्र नेता दीक्षा सुयाल के नेतृत्व में एन ई पी के तहत वर्तमान में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन भरने कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । इस संदर्भ में दीक्षा सुयाल ने सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के कुलपति जगत सिंह बिष्ट को इन समस्याओं के बारे में जानकारी दी और ज्ञापन दिया । और कुलपति जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी हैं।

    सविनय निवेदन इस प्रकार हैं कि  NEP के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर के छात्र-दाताओं को परीक्षा आवेदन फार्म भरने में कई दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही बहुत से विद्यार्थियों के आई कार्ड में Emoll No. नहीं चढ़ा हैं। जिससे विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    मौजूद रहे
    ज्ञापन देने वालों में छात्र नेत्री दीक्षा सुयाल, गोलू सतवाल , नीरज नेगी , विवेक तिवारी , आरती रावत , भावना नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *