• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा : नंदादेवी मेले का शुभारंभ आज करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी l

    ByD S Sijwali

    Aug 28, 2025 #Cm dhami
    Cm Dhami

    अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर धामी आज यानी 29 अगस्त 2025 को अल्मोड़ा पहुंचेंगे और यहां ऐतिहासिक नंदादेवी मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा यहां अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

    प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत 28 अगस्त, 2025 की अपराह्न 02:10 बजे आर्मी हैलीपैड से प्रस्थान कर 02:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 02:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 02:55 बजे मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 03:10 बजे होटल शिखर तिराहे पर पहुंचेंगे, जहां से पैदल प्रस्थान कर 03:30 बजे मां नन्दादेवी मन्दिर पहुंचेंगे और नन्दादेवी मेले का शुभारम्भ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात सीएम 04:40 बजे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान पहुंचकर नशा मुक्ति केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जहां से 04:55 बजे प्रस्थान कर 05:05 बजे आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे और 05:15 बजे आर्मी हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *