• Mon. Mar 16th, 2026

    ICSE Result 2025: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, बिना इंटरनेट के ऐसे चेक कर सकते

    ByD S Sijwali

    Apr 30, 2025

    ICSE Result 2025: The Council for the Indian School Certificate Examination (CISCE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं (ICSE) का परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया गय। छात्र इसे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और result.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इस साल आईसीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक चली थीं।

    ICSE Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

    रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
    वेबसाइट के होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
    अपनी कक्षा (ICSE) का चयन करें।
    मांगी गई जानकारी जैसे यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर आदि भरें।
    सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    छात्र चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।


    ICSE Result 2025 Link: बिना इंटरनेट के ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखा जा सकता। वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “ICSE” लिखकर स्पेस देने के बाद अपनी सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करनी होगी और इसे 09248082883 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए, “ICSE 1234567” इसके कुछ ही क्षणों बाद रिजल्ट मैसेज के रूप में मोबाइल पर मिल जाएगा।

    ICSE Result: रीचेकिंग की सुविधा

    यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आंसर-शीट की दोबारा जांच (रीचेक) के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर रीचेकिंग का लिंक सक्रिय किया जाएगा। रीचेक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2025 होगी।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *