• Sat. Mar 21st, 2026

    21 जुलाई से हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का होगा शुभारंभ

    शहरवासियों को अब सार्वजनिक परिवहन में एक नई सहूलियत मिलने जा रही है। आगामी 21 जुलाई से हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसके लिए 6 प्रमुख रूट तय किए हैं और हर रूट को एक विशेष रंग की पहचान दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों को उनके रूट के रंगों में रंगा गया है, जिससे आसानी से पहचान की जा सकेगी।आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बसों के मालिक आरसी जमा कर रहे हैं। शहर के भीतर इन रूटों पर बसें नियमित रूप से चलेंगी और किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है। दो किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 9 रुपये, जबकि 25 किलोमीटर से अधिक के लिए 45 रुपये रखा गया है।

    6 रूट और उनकी रंग पहचान इस प्रकार है:

    1. पीला रंग: भांखड़ा – कुसुमखेड़ा – रानीबाग

    2. लाल रंग: बस स्टेशन – ट्रांसपोर्ट नगर – कुसुमखेड़ा

    3. गहरा नीला रंग: बस स्टेशन – नरीमन चौराहा – स्टेडियम – टीपीनगर – जेल

    4. हरा रंग: बस स्टेशन – मेडिकल कॉलेज – बिड़ला स्कूल – गैस गोदाम – कालाढूंगी चौराहा

    5. नारंगी रंग: बस स्टेशन – दुर्गा सिटी सेंटर – नवाबी रोड – रिलायंस मॉल – भांखड़ा

    6. सफेद रंग: बस स्टेशन – मुखानी चौराहा – ऊंचापुल चौराहा – चौफला – कमलुआगांजा – ब्लॉक – कालाढूंगी चौराहा

    यह योजना न सिर्फ लोगों को सुलभ, सस्ता और व्यवस्थित यातायात प्रदान करेगी, बल्कि शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा देगी।

    परिवहन विभाग का कहना है कि यह सेवा चरणबद्ध तरीके से और भी रूटों पर विस्तारित की जा सकती है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *