जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 के पंजीकरण की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त रखी गई थी।
वर्ष 2024 के लिए नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश अब खुला है। जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, पहाड़ी क्षेत्रों के लिए परीक्षा 4 नवंबर 2023 और अन्य क्षेत्रों के लिए 20 जनवरी 2024 को निर्धारित की गई है। माता-पिता और छात्र नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म 2024-25 कक्षा 6वीं वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। देश में करीब 649 नवोदय विद्यालय के छठी कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों को जेएनवीएसटी परीक्षा देनी होती है।
जेएनवीएसटी के लिए योग्यता
छात्र का उस जिले का मूल निवासी होना जरूरी है, जिसे जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए उसने अप्लाई किया है। साथ ही छात्र का शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उसी जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा पांचवी की पढ़ाई कर रहा हो। छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच हुआ होना चाहिए।
वहीं, प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिये 14 अगस्त तक ही छात्र-छात्राओं से प्रवेश के लिए आवेदन लिये जायेंगे। इसके बाद प्रवेश के लिए कोई समय सीमा नही बढ़ाई जायेगी।
This post was published on 11/08/2023 4:46 AM