- 20 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

उत्तराखंड में ‘भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने हरिद्वार में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-3 कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल को विजिलेंस की टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपनल (UPNL) के माध्यम से पिछले 18 वर्षों से इसी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहा था, लेकिन पद का दुरुपयोग करते हुए वह व्यापारियों से अवैध उगाही में लिप्त पाया गया।
इस पूरी कार्रवाई की नींव एक शिकायतकर्ता की तहरीर पर रखी गई। शिकायतकर्ता की हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी थी। जीएसटी लागू होने से पहले, यानी वर्ष 2017 के अंतिम तीन महीनों के वैट (VAT) कर के निपटान को लेकर विभाग ने 1.76 लाख रुपये की देनदारी निकाली थी।


