• Wed. Apr 1st, 2026

    जोशीमठ: मुख्यमंत्री धामी ने विस्थापित होने वाले परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित होने वाले परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर प्रभावितों को विस्थापित किया जायेगा, वहां सरकार की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने कल देहरादून में आयोजित बैठक में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, उन सभी के लिए शीतलहर के मद्देनजर हीटर और अलाव की व्यवस्था की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली के जिलाधिकारी से लगातार समन्वय रखते हुए और स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही आकलन किया जाए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *