• Sat. Apr 4th, 2026

    अल्मोड़ा: कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य व्यापी अभियान के तहत चौघान पाटा पर जोशीमठ में आपदा पीड़ितो के जन आंदोलन समर्थन व राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की, भाजपा का पुतला फूंका

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य व्यापी अभियान के तहत शनिवार को अल्मोड़ा  इकाई द्वारा स्थानी गांधी पार्क चौघान पाटा  पर  जोशीमठ में आपदा पीड़ितो के जन आंदोलन के समर्थन में और भाजपा व राज्य सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी के साथ भाजपा का पुतला दहन किया गया।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जोशीमठ की प्रभावित जनता के विस्थापन,पुनर्वास, एवं जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात कर पीड़ित जनता के साथ न्याय करने के बजाय उनको माओवादी, आतंकवादी कहकर अपनी विफलताओं को छुपाने का कार्य कर रही है।


    वक्ताओं ने कहा है कि पुनर्वास विस्थापन और जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात तो काफी दूर की है एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रभावित लोगों के लिए आज तक प्रदेश सरकार मुआवजे की घोषणा तक नहीं कर पाई है। सरकार की नाकामी और जनता के जन आक्रोश से खिसयाए भाजपाई अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है जिस कारण अपनी ही जनता को गाली बक रहे है। यह सर्वविदित तथ्य है कि जोशीमठ के अंदर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति आपदा पीड़ित जनता की न्यायोचित मांगों के लिए संघर्षरत है इस संघर्ष समिति में सभी पार्टियों के नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हैं यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है बावजूद इस सबके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी हताशा निराशा के चलते इस आंदोलन को हिकारत की दृष्टि से देखते हुए बयान बाजी कर रहे हैं। यूं तो भाजपा जन्मजात रूप से आंदोलन विरोधी और घोर जनविरोधी रही है।  भाजपा का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है, जब वह विपक्ष में होती है तो वह अपने आप को जनता की शुभचिंतक दिखाने के लिए सड़कों पर दिखती है और जब सत्ता में होती है तो यही पार्टी जनता के विरोध में और कॉरपोरेट और बड़े बड़े घरानों के पक्ष में फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बनाती है। ऐसा बीजेपी पहले भी देश में हुए अन्य आंदोलनों को लेकर भी अनगरल बयानबाजी व आंदोलनों के विरोध में कुप्रचार अभियान तथा आंदोलनों को बदनाम करने की मुहिम चला चुकी है।


    वक्ताओं ने कहा की सीपीएम भाजपा की कॉरपोरेट हितेशी व विभाजनकारी साम्प्रदायिक नीतियों का जोरदार विरोध करते रहेगी।  इस अवसर पर शनिवार को  पुतला दहन कार्यक्रम में आर पी  जोशी;युसूफ तिवारी शाहनवाज अंसारी मुमताज अख्तर डॉक्टर सुशील तिवारी शिव सिंह एवं जनवादी महिला समिति की निधि पंत पूनम तिवारी राधा नेगी ने शिरकत की ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *