• Sat. Apr 11th, 2026

    भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन


    अल्मोड़ा, दिनांक: 11 अप्रैल 2026
    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    कार्यक्रम के अंतर्गत सिकुड़ा बैंड, धारानौला से होटल सुनीता सनसिटी तक एक विशाल एवं आकर्षक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, नारों और पार्टी के झंडों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे वातावरण और अधिक उत्साहित हो उठा।
    जुलूस के उपरांत स्थानीय होटल में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अगुवाई में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “गोविंद पिलख्वाल का लंबा संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठन को भविष्य में इसका निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।”
    इसके उपरांत सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। अल्मोड़ा जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा तथा उत्तराखंड में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।”
    वहीं अपने उद्बोधन में नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करूंगा।”
    उन्होंने आगे कहा कि “क्षेत्र की जनता, विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त हो सकें।”
    कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,
    जिला महामंत्री प्रकाश भट,जिला महामंत्री दर्शन रावत,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्या,
    नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, सुभाष पांडे, दीपक पांडे, पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यमंडलों के अध्यक्षों एवं उनकी टीम, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों एवं सभी मंडल पदाधिकारियों तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष समेत उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *