• Fri. Feb 13th, 2026

राष्ट्रीय स्तरीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी दीपिका।

ByD S Sijwali

Nov 8, 2022

अल्मोडा :- 34वीं क्षेत्रीय (राष्ट्रीय स्तरीय) ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बहन (छात्रा) दीपिका बिष्ट श्री जी0 बाबा सरस्वती विद्या मंदिर बलिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथुरा में प्रतिभाग करेंगी। 34वीं क्षेत्रीय (राष्ट्रीय स्तरीय) ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 में दिनांक 08/11/22 से 11/11/22 तक श्री जी0 बाबा सरस्वती विद्या मंदिर बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथुरा में खेला जाना है। जिसमें विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बहन (छात्रा) दीपिका बिष्ट 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। इस उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, प्रशिक्षक कोच यशपाल भट्ट, आचार्य दीप चन्द्र काण्डपाल, मुकेश बनकोटी, श्री प्रकाश तिवारी, गिरीश पंत, कुशाल चौहान, श्रीमती चम्पा रावल, श्रीमती विनीता जड़ौत, श्रीमती लता तिवारी, श्रीमती आंचल ढौंढियाल, श्रीमती ज्योति पथनी, श्रीमती प्रेमा बिष्ट, श्रीमती अनुराधा, सुश्री कुसुम पाण्डे, सुश्री भावना रावत, सुश्री इन्दु बिनवाल, सुश्री बबीता खत्री, सुश्री हिमानी शर्मा विद्यालय के कर्मचारी श्रीमती कांता, श्रीमती सीमा जोशी, श्रीमती जानकी बनौला जी ने सभी बहनें (छात्रायें) को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आज रवाना किया।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *