• Mon. Mar 16th, 2026

    तेज रफ्तार ने छीन ली दो अग्निवीर समेत तीन युवकों की जिंदगी

    देहरादून के राजपुर रोड में देर एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ, हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, तीनों युवक उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और देर रात बाइक से राजपुर रोड से घंटाघर की तरफ जा रहे थे इस दौरान तेज स्पीड बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, हादसे में जान गवाने वाले दो युवक कुछ दिन पहले ही सेना की अग्निवीर भर्ती में चुने गए थे, सूचना मिलते ही सीओ डालणवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तीनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, मृतकों की पहचान…आदित्य रावत 21 वर्ष पुत्र कमल सिंह निवासी पुरोला जिला उत्तरकाशीनवीन सिंह 20 वर्ष पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव उत्तरकाशीऔर मोहित रावत 21 साल पुत्र जगमोहन निवासी पुरोला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *