• Mon. Mar 30th, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सीएम धामी से की मुलाक़ात

    सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को आज उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में सीएम धामी ने नए दायित्व के लिए बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि अजय टम्टा हमेशा प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

    वहीं पीएम मोदी ने आज तीसरे कार्यकाल के पहले दिन ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इसके माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *