आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार उन्हें 2021-22 के लिए राज्य की आबकारी नीति को लागू करने के दौरान कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया हैं। सीबीआई अधिकारियों ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने लगभग आठ घंटे की पूछताछ के दौरान 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया, जिसके दौरान उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर मंत्री से पूछताछ की, प्राथमिकी में दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंध और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान का विवरण पता चला है।
सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रियाओं से संतुष्ट नहीं थे और आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उनके द्वारा मांगे गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण से परहेज कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उनकी गिरफ्तारी हुई।
सीबीआई के सामने पेश होने से पहले सिसोदिया ने कहा, ‘मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं, आप चालू रखिए…लोगों के लिए ऐसे ही लड़ते रहिए..मोदी जी, जो राहुल गांधी से भी नहीं डरते , सिर्फ एक पार्टी से डरते हैं – वह आम आदमी पार्टी है! मुझे जेल में डाल देंगे… लेकिन हम डरते नहीं हैं, हम लड़ेंगे। केजरीवाल ही इस देश का भविष्य हैं।
