• Tue. Mar 31st, 2026

    अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियां तेज

    195 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

    उत्तराखंड की सबसे पुरानी व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के दूसरे दिन 195 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।


    गुरूवार को दूसरे दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    अभियान में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, दीपक तिवारी, जगदीश तिवारी, अशीष भारती, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *