• Wed. Mar 18th, 2026

    नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 16 को

    Latest news webfastnews

    अल्मोड़ा – जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र दिवाकर भाटी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 16 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष के युवा पेंटिग, कविता लेखन, फाटोग्राफ, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व युवा संवाद में प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को प्रातः 8ः00 से सांय 6ः00 बजे तक सोबन सिंह जीना परिसर के ऑडिटोरियम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, कॉलेज, स्कूल व जिले के युवा भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव के विजेताओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *