• Mon. Dec 1st, 2025

    डबल मर्डरकेस से बागेश्वर में मचा तहलका, महिला और बच्चे का अज्ञात शव बरामद

    बागेश्वर । बैजनाथ के डंगोली चौकी क्षेत्र में पिंगलों गांव में महिला और बच्चे का शव मिलने से तहलका मचा हुआ है। एक महिला का शव हैगाड़ नाले और  एक बच्चे का शव दो सौ मीटर दूर मिला। दोनों की पहचान  नहीं हो पाई है। पुलिस प्फिलहाल इसे दोहरा हत्याकांड मान रही है।
    अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग नौ वर्षीय बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया।

    सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान है।  महिला का शव बरामद होने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग नौ वर्षीय बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। माना जा रहा है कि अज्ञात दोनों शव मां बेटे के भी हो सकते हैं।

    थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि अज्ञात दोनों शव मां-बेटी के हो सकते हैं।जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया शीघ्र ही महिला और बच्ची की शिनाख्त कर ली जाएगी। जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *