Latest news webfastnews
लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए सराहना की गयी
अल्मोड़ा पुलिस के थाना द्वाराहाट द्वारा घर से नाराज होकर निकली नाबालिग गुमशुदा बालिका को मात्र 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री अपनी माँ की डांट से नाराज होकर घर से कही चली गयी है, जिसकी हमने काफी ढूंढ खोज कर ली है परन्तु कही कुछ पता नही चल पा रहा है और सभी परिजन काफी परेशान है।
थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से बालिका के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर *मात्र 03 घण्टे के अन्दर नाबालिग बालिका को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजन अत्यन्त प्रसन्न हुए, परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा द्वाराहाट पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए सराहना की गयी। थाना द्वारा हाट पुलिस टीम में एएसआई नारायण दत्त, कानि0 ललित मोहन,म0कानि0 सरोज मेहता शामिल रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....