• Sun. Dec 7th, 2025

    अल्मोड़ा: घर से नाराज होकर हुई गुमशुदा , मात्र तीन घंटे के अंदर पुलिस ने परिवार को सौंपा

    Latest news webfastnews

    लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए सराहना की गयी

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना द्वाराहाट द्वारा घर से नाराज होकर निकली नाबालिग गुमशुदा बालिका को मात्र 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

      द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री अपनी माँ की डांट से नाराज होकर घर से कही चली गयी है, जिसकी हमने काफी ढूंढ खोज कर ली है परन्तु कही कुछ पता नही चल पा रहा है और सभी परिजन काफी परेशान है। 
    
     थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से बालिका के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर *मात्र 03 घण्टे के अन्दर नाबालिग बालिका को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
    
        अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजन अत्यन्त प्रसन्न हुए, परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा द्वाराहाट पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए सराहना की गयी।

    थाना द्वारा हाट पुलिस टीम में एएसआई नारायण दत्त, कानि0 ललित मोहन,म0कानि0 सरोज मेहता शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *