देर रात आए भूकंप के झटके, कुछ की नींद उड़ी कुछ को पता भी नहीं चला

Uttarakhand। बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में भूकंप से लोग सहम गए। मध्य रात्रि में भूकंप के झटकों से लोगों की नींद उड़ गई। भूकंप के झटके पूरे प्रदेश में महसूस किए गए।

भूकंप के लिहाज से पर्वतीय राज्य संवेदनशील है। उत्तराखंड में अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। उत्तराखंड में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में भूकंप से धरती डोल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि में 12:07 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। वही पर्वतीय इलाकों में अधिकतर लोग जल्दी सो जाते हैं जिस कारण बहुत से लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी।

आपको बता दें उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका जोन चार और पांच में है जिससे की यह क्षेत्र भूकंप के प्रति संवेदनशील कहा जा सकता है। साथ ही नेपाल से नजदीक होने के कारण भूकंप के झटके राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिक महसूस होते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार रात्रि में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 थी और केंद्र नेपाल में था तथा केंद्र सतह से 63 किमी नीचे बताया जा रहा है। विदित हो कि इसी माह की 03 तारीख को भूकंप के झटके महसूस हुए थे जिसका केंद्र नेपाल में ही था और अधिकतम तीव्रता 6.2 आंकी गई थी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

10 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago