भूकंप: रंगों के उल्लास के बीच भयभीत हुए लोग, उत्तराखंड और गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके
होली के दिन उत्तरकाशी से गुजरात तक भूकंप, भूकंप के झटके की चपेट में आए लोग, उत्तरकाशी में बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 8 मिनट जिले में धरती कांपी। भूकंप का अहसास होते ही सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील, थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके, अबतक 9 बार डोल चुकी धरती उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले छह दिनों में उत्तरकाशी की भूमि 9 बार भूकंप के झटकों से डोल चुकी है । हालांकि भूकंप से किसी…
उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से…
अल्मोडा- उत्तराखंड में शनिवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटके महसूस होते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इधर…