• Thu. Feb 12th, 2026

लोगों की उम्मीदें सरकारी रोजगार पर टिक गई है- डॉ सुरेंद्र ,आर्य समाज मे रोजगार सृजन संगोष्ठी के दौरान

सरकारी रोजगार ने लोगों को पलायन के लिये भी बाध्य कर दिया है

अल्मोड़ा। जिला रोजगार सृजन केन्द्र के तत्वाधान मे आज अल्मोड़ा आर्य समाज मे रोजगार सृजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर केन्द्र के संयोजक डा .सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कि एक दौर था जब आर्य समाज ने देश मे आजादी के सूत्र ही नही सूत्रधार भी दिये और आर्य समाज के पुरुषार्थ 15 अगस्त 1957में हमारा देश आजाद हुवा , देश जब आजाद हुवा तो उस समय विश्व व्यापार में भारत का योगदान 34%था तब विश्व अर्थव्यवस्था मे भारत की बड़ी भूमिका थी, उस समय हमारे गांव -गांव में स्वालम्बन व कारीगरी मे दक्षता थी , भारत को इस उद्धयमिता से दूर करने के लिये अंग्रेजों ने सरकारी रोजगार का तरीका फैलाया , आज देश मे स्वरोजगार समाप्त हो गया तथा लोगों की उम्मीदें सरकारी रोजगार पर टिक गई है । भारत की इस समय विश्व व्यापार मे 4% हिस्सेदारी हुई है , जबकि गुलाम भारत मे भी यह दर 34% से काफी गिरी हुई है।

स्वरोजगार के अभाव में युवाओं का इस समय सारा ध्यान सरकारी रोजगार पर लगा है जबकि सरकारी रोजगार में अवसर अत्यधिक सिमित है , सरकारी रोजगार ने लोगों को पलायन के लिये भी बाध्य कर दिया है , तथा बुजुर्गों की सेवा के लिये उनकी सन्तानें उनके पास नही है, युवा खुद अपना काम करने के बजाय दस हजार की नौकरी के लिये अपना घर व गांव छोड रहे है। स्वालम्बन भारत अभियान इस कमी को दूर करेगा ।

इस कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मन्त्री दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने किया तथा अध्यक्षता एड़ संजय अग्रवाल ने की , इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे लोगों ने भागीदारी की ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *