• Fri. Feb 20th, 2026

    एसएसजीना विश्वविद्यालय के कला संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक आयोजित

    Latest news webfastnews

    अल्मोड़ा – सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कला संकाय फैकल्टी बोर्ड की बैठक वन विज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट, बैठक के सचिव प्रो अरविंद सिंह अधिकारी सहित विभिन्न विषयों के संयोजक उपस्थित रहे।
    फैकल्टी बोर्ड के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए कला संकाय के सभी विषयों में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। विषय विशेषज्ञों, संयोजक एवं आमंत्रित सदस्यों की मेहनत के उपरांत पाठ्यक्रमों में आवश्यक परिवर्तन कर पाठ्यक्रम निर्मित किया गया है। जिसको सदन के समस्त सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किये गए पाठ्यक्रम के तहत रोजगार दिलाने वाले विषय पढ़कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, सभी विषयों के संयोजकों, विशेषज्ञों, सदस्यों का आभार जताया।
    फैकल्टी बोर्ड (कला) की बैठक में हिंदी, कुमाउनी, पत्रकारिता एवं जनसंचार,समाजशास्त्र, योग, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, मानव विज्ञान, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, सांख्यिकी, चित्रकला, संगीत, शिक्षा, फिजिकल एजुकेशन आदि विषयों के पाठ्यक्रम को बोर्ड के सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।

    इस बैठक में प्रो शेखर चन्द्र जोशी (अधिष्ठाता शैक्षिक), प्रो जया उप्रेती (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो इला साह (संयोजक,समाजशास्त्र एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण), प्रो कौस्तुबानन्द पांडे (संयोजक,संस्कृत),प्रो मधुलता नयाल (संयोजक,मनोविज्ञान), प्रो.निर्मला पंत (संयोजक,अंग्रेजी), प्रो सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष,दृश्यकला एवं संयोजक,चित्रकला), डॉ.प्रीति आर्य (हिंदी), प्रो ज्योति जोशी (संयोजक भूगोल), प्रो हरीश चंद्र जोशी (संयोजक,अर्थशास्त्र),प्रो नीरज तिवारी (संयोजक,सांख्यिकी), डॉ सबीहा नाज (संयोजक,संगीत), डॉ नवीन भट्ट (संयोजक,योग), डॉ मनोज बिष्ट (संयोजक आई.टी.),डॉ नीता भारती (संयोजक,राजनीति विज्ञान),डॉ गोकुल देवपा (इतिहास), डॉ.विनोद साह (संयोजक, मानव विज्ञान), डॉ सविता राठौर (संयोजक,गृह विज्ञान) ने अपने से संबंधित विषयों के पाठ्यक्रमों में आये परिवर्तन पर दृष्टि डालते हुए पाठ्यक्रम को सदन में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया।
    बैठक में डॉ ललित जोशी(पत्रकारिता एवं जनसंचार),जीवन चन्द्र मठपाल, गणेश तिवारी, सुंदर, ललित पोखरिया ने सहयोग दिया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *