• Thu. Feb 12th, 2026

न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया के जरिए भर्ती परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एसटीएफ कार्रवाई करेगी-वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक

प्रदेश में न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया के जरिए भर्ती परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एसटीएफ कार्रवाई करेगी। शनिवार को एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल के जरिए फर्जी खबर चलाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस सिपाही भर्ती में भी धांधली होने की बात फैलाई गयी थी। इस मामले में संबंधित को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी के पास पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी व्यक्ति के पास गड़बड़ी होने के बारे में कोई पुख्ता राय है तो वह स्टेट के अलग-अलग तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत कर सकता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *