• Wed. Apr 1st, 2026

    अल्मोड़ा: उड़ियारी में पहली बार पहुंची गैस वितरण की गाड़ी

    क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र ने ग्रामवासियों की ओर से किया पूर्व दर्जामंत्री bittu karnatak का आभार व्यक्त

    अल्मोड़ा almora- विधानसभा विकासखण्ड हवालबाग के ग्राम सभा उड़ियारी में पूर्व दर्जामंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक Bittu karnatak के प्रयासों से प्रथम बार गैस वितरण वाहन पहुंचने पर ग्रामवासियों में अपार हर्ष का माहौल दिखा।

    Bittu karnatak के प्रयासों से प्रथम बार गैस वितरण वाहन पहुंचने पर ग्रामवासियों में अपार हर्ष का माहौल

    इस अवसर पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख /क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामवासियों की आजादी के बाद से चली आ रही सबसे बड़ी समस्या को पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक bittu karnatak ने हल कर दिया है जिसके लिए समस्त ग्रामवासी उनका आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा करते हैं कि कर्नाटक इसी तरह लगातार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि उडियारी में गैस वितरण की व्यवस्था ना होने से ग्रामवासी काफी परेशान थे।गैस सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए उन्हें अतिरिक्त रूपये खर्च करने पड़ते थे तथा उनका पूरा दिन भी बर्बाद होता था।

    ग्रामवासियो ने बताया कि सभी स्तर से प्रयास करने के बाद भी जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कर्नाटक bittu karnatak के समक्ष अपनी परेशानी रखी।जिस पर कर्नाटक ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए तीन दिन के भीतर गैस वितरण वाहन से उडियारी में गैस वितरण करना सुनिश्चित करवाया।

    विदित हो कि इससे पूर्व भी घुरसों,घनेली,सिराड़ आदि ग्रामसभाओं में कर्नाटक bittu karnatak गैस वितरण वाहन की व्यवस्था करवा चुके हैं।

    इस अवसर पर फिरोज खान,जितेंद्र कांडपाल,लक्ष्मण राम,नरेंद्र कुमार,गोपाल राम,नवीन कुमार,प्रकाश कुमार,योगेश पंत,रेशमा खान,भगवती देवी,चंपा देवी,पनुली देवी,तारा देवी आदि उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *