X

Uttarakhand इन इलाकों में फिर होगी बारिश की बौछार

Weather मौसम

 

 उत्तराखंड में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों बारिश न होने के कारण तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्‍तरी होने लगी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश का क्रम शुरू हो गया है। ऊंची चोटियों पर बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

 

 

साथ ही 3300 मीटर या से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है । इसके अलावा प्रदेश के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल तक मौसम इसी तरह से बने रहने की संभावना है।

This post was published on 30/03/2026 3:06 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post