• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा में पहली बार खुली सैनिक केंटिन पूर्व सेनिको के साथ आम आदमी को भी मिलेगा फायदा l

     

    अल्मोड़ा – धारानौला परिहार भवन( पेट्रोल पम्प के सामने) में सोमवार को बी स्योर सैनिक कैंटीन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंटिन के मालिक हुकुम सिंह मेहरा ने बताया कि इस कैंटीन के शुभारंभ से सैनिक के साथ-साथ आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

    पहले कैंटीन के माध्यम से सिर्फ सैनिकों को रियायती दरों पर जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन इस कैंटीन में सैनिक के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी बाजार मूल्य से कम दामों पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

    बाजारों में कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर, डिस्ट्रीब्यूटर से रिटेलर और रिटेलर के बाद कस्टमर को दिया जाता था इस वजह से किसी भी सामानों के मूल्य पर ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती थी, लेकिन इस कैंटीन के माध्यम से कंपनी से सीधा ग्राहक तक सामान पहुंचाई जाएगी। इसमें बिचौलियों का कोई भूमिका ना होने के कारण जरूरत की सभी सामानों पर काफी छूट दी जा रही है।

    उद्घाटन कार्यकर्म में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ सिंह चौहा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिरडी पूर्व तहसीलदार प्रयाग्दत्त सनवाल, एडवोकेट चन्दन सिंह परिहार , गोपाल सिंह चौहान,रूप सिंह बिष्ट ,देवाशीष नेगी ,जगदीश तिवारी एडवोकेट , सुनील कुमार तिवारी ,केशर खनी आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *