• Wed. Feb 11th, 2026

राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली अल्मोड़ा की पूजा को पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक करेंगे सम्मानित


अल्मोड़ा- पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेल जो उत्तराखंड में संपन्न हुए थे उनमें कबड्डी में उत्तराखंड की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।इसमें महिला कबड्डी टीम में पूजा मेहरा जो उत्तराखंड राज्य की महिला कबड्डी की कप्तान थी, उनकी टीम का उम्दा प्रदर्शन रहा। श्री कर्नाटक ने बताया कि अल्मोड़ा जिले की चौखुटिया निवासी पूजा ने अल्मोड़ा में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कबड्डी खेलते हुए कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है।कबड्डी कोच प्रदीप जोशी से उन्होंने कबड्डी खेल के टिप्स हासिल किये और खूब मेहनत करी, जिसका आज उन्हें यह परिणाम मिला है।कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने पूजा की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री कर्नाटक ने बताया कि अतिशीघ्र पूजा का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पूजा बहुत मेहनती लड़की है, उन्हें कोई भी टास्क दिया जाता है तो वह उसको पूरा करती हैं। राष्ट्रीय खेलों में पूजा की इस उपलब्धि से अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।पूजा ने इसका श्रेय अपने पिता के अतिरिक्त अपनी बहनों को दिया जिन्होंने उनकी परवरिश के साथ-साथ उनके खेल को बढ़ावा देने में अपना हर संभव प्रयास किया।ज्ञात हो कि पूजा की माता का देहांत पूर्व में हो गया था और उनकी बड़ी बहन एवं अन्य बहनों ने उनका विशेष उत्साह वर्धन किया जिससे वह आज सफलता को प्राप्त कर सके।पूजा की इस उपलब्धि में कोच प्रदीप जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, रश्मि कांडपाल,आनंद सिंह बिष्ट, यशवंत कुमार,प्रेम बिष्ट, हेम तिवारी, ललित रावत आदि अनेक खेल प्रेमियों ने भी खुशी जताई।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *