• Sat. Mar 28th, 2026

    Almora विधि व्यवसाय में 50 साल पूरा करने वाले चार अधिवक्ता हुए सम्मानित

    ByD S Sijwali

    Sep 4, 2025 #almora news

    विधि व्यवसाय में 50 साल पूरा करने वाले चार अधिवक्ता हुए सम्मानित

    जिला बार एसोसिएशन सभागार में हुआ सम्मान समारोह
    अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधि व्यवसाय में 50 साल पूरा करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह परिहार, कौशल चंद्र तिवारी और विजयलक्ष्मी रौतेला को सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पांडे ने कहा कि विधि व्यवसाय में 50 साल पूरा कर चुके अधिवक्ता सम्माननीय है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें ऐसे अधिवक्ताओं का ज्ञान और अनुभव प्रेरणा प्रदान करता है। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल एक परंपरा न होकर उन सभी अधिवक्ताओं का सम्मान है जो सामाजिक विधिक, सामाजिक राजनैतिक क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। इस दौरान दो नए न्यायिक अधिकारी सिविल जज जूनियर डिवीजन उदिशा सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल सिंह बिष्ट का स्वागत किया गया। वहां परिवार न्याधीश नीना अग्रवाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन रवींद्र देव मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा, नरेंद्र सिंह परिहार, कौशल तिवारी, केवल सती, चामू सिंह गस्याल, पीसी तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन दीप जोशी और रमाशंकर नैलवाल ने संयुक्त रूप से किया।

    —————

    उत्तराखंड क्रांति दल का जिला अधिवेशन सात को
    पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों का होगा चुनाव, बैठक में लिया गया निर्णय

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *