जम्मू-कश्मीर: राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर आतंकवादी हमला किया गया। हमले के बाद जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकवादी हमले में सेना के 4 जवानों ने अपनी जान गंवाई। 2 अन्य घायल हो गए।
आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सेना अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए जा रहे वाहनों को निशाना बनाकर आतंकियों ने धेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच स्थित धत्यार मोड़ पर इस हमले को अंजाम दिया।
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है।
सुरक्षाबलो ने आज सुबह राजौरी जिले की गलियों के वन क्षेत्र में पैदल अभियान की योजना बनाई है।
