आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीपली जैंती अल्मोड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
आज दिनांक 22.09.2025 को स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत् आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीपली जैंती अल्मोड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन विधायक जी श्री मोहन सिंह मेहरा जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में एलोपैथिक विभाग व होम्योपैथिक विभाग व आयुर्वेद विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। होम्योपैथिक विभाग की प्रभारी डॉ कविता हर्ष और भेषजिक विवेकानंद कोहली द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बी पी व शुगर की जांच भी की गई। कुल 48 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क होम्योपैथी दवाईयां वितरित की गई। इस कार्य में ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख व ANM व सी एच ओ व अन्य आशाओं द्वारा सहयोग दिया गया।

