डॉक्टरों के अनुसार विनय त्यागी की गर्दन और हाथ में गोली लगी थी। ऑपरेशन कर गोलियां निकाल दी गई थीं, लेकिन गोली लगने से उसकी आंतें फट गई थीं। हालत लगातार नाजुक बनी रहने के चलते उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते 12 दिसंबर को उसे रुड़की कारागार शिफ्ट किया गया था।
बुधवार को पुलिस टीम उसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट ले जा रही थी। टाटा सुमो वाहन में छह पुलिसकर्मी विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर रेलवे ओवरब्रिज पर जाम के दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी काशीपुर (उधम सिंह नगर) के निवासी हैं।
विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर था और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में कई मुकदमे दर्ज थे। विनय और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी लक्सर थाने में दर्ज था, जिसकी पेशी के दौरान यह हमला हुआ।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....