असम से दिल्ली आई युवती का शव उत्तराखंड में बरामद

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर असम की रहने वाली रोस्मिता होजाई रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा देने के लिए दिल्ली गई थी जिसके बाद वो अपने दो पुरुष मित्रो के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश गई थी जो पांच दिनों से लापता चल रही थी जिसका शव बीते मंगलवार को फूलचट्टी इलाके के पास गंगा नदी बरामद हुआ है। पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन अभी पूरी जांच पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि उन्हे रोस्मिता होजाई के व्हॉटसएप चैट में करियर को लेकर निराशा की बातें मिली हैं हालांकि उन्हे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार असम राज्य के जनपद दीमा हसाओ के सोन्टिला होजाई की निवासी 25 वर्षीय रोस्मिता होजाई RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) परीक्षा देने के लिए बीते 4 जून को दिल्ली पहुँची थी जहाँ पर बीते 5 जून को दिल्ली में आरआरबी की परीक्षा देने के बाद रोस्मिता होजाई 6 जून को अपने दो दोस्त व पूर्व सहपाठी हरियाणा के हेमंत शर्मा और एक अन्य मित्र के साथ राजधानी देहरादून के ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान तीनों ने मिलकर शिवपुरी में कैंपिंग ट्रिप करने की योजना बनाई थी लेकिन उसी दिन शाम के समय रोस्मिता के दो पुरुष दोस्तों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उनकी दोस्त रोस्मिता शिविर स्थल के पास नदी में डूब गई है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने नदी में तलाश शुरू की जहां पर 5 दिन तक लगातार तलाशी अभियान चलता रहा वही बीते मंगलवार को रोस्मिता का शव नदी से बरामद किया गया। रोस्मिता की मौत किस वजह से हुई है इसका पता लगाया जा रहा है वही आत्महत्या तथा हत्या के एंगल से जांच की जा रही है।

वहीं रोस्मिता की मौत पर दीमा हसाओ के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गोरलोसा ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं संबंधित अधिकारियों से इस घटना में शामिल दो व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूँ ।रोस्मिता की माँ ने बताया कि बीते 5 जून को परीक्षा संपन्न होने के बाद उनकी बात रोस्मिता से हुई थी। इस दौरान उनकी बेटी ने बताया था कि वह ट्रेन से वापस घर लौट रही है हालांकि इस दौरान रोस्मिता काफी डरी आवाज में बात कर रही थी जिस पर रोस्मिता की माँ को लगा कि जैसे उनकी बेटी से कोई जबरदस्ती बात बुलवा रहा हो। इसके बाद से रोस्मिता के परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया। रोस्मिता के परिजनों ने बताया कि रोस्मिता पढ़ने में काफी होनहार छात्रा थी जिसने हरियाणा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल वह गुवाहाटी में असम लोक सेवा आयोग की कोचिंग कर रही थी। रोस्मिता की मौत के बाद से उनके परिजन गहरे सदमे में है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago