चमोली की “गोल्डन गर्ल” मानसी नेगी ने फिर एक बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैँ
चीन के चेंगदू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में चमोली की “गोल्डन गर्ल” मानसी नेगी ने 20 किमी वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश के साथ प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया।
प्रियंका गोस्वामी, निकिता लांबा, मानसी नेगी और पूजा की महिला रेस वॉकिंग टीम ने चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर यह इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, चीन में हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में उत्तराखण्ड की बेटी मानसी नेगी जी को 20 किमी वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई !
मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था।
