X

गुरिल्लों ने मांगों पर शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाने की मांग रखी

आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के पाैढ़ीं गढ़वाल प्रवक्ता अनिल भट्ट, जिलाध्यक्ष टिहरी दिनेश गैरौला, जिलाध्यक्ष मानसिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि गुरिल्लों की मांगों पर विचार हेतु उनके स्तर पर या मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाई जाय।

कई माह बाद भी विभागों ने कोई स्पष्ट रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजी

विज्ञप्ति में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि 20 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री ने एक बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन हेतु अपने अपने विभागों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। किन्तु कई माह बाद भी विभागों ने कोई स्पष्ट रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजी है इसी बैठक में मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में समय-समय पर समीक्षा बैठक बुलाये जाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया था किन्तु 6-7माह का समय बीत जाने के बावजूद अभी एक भी समीक्षा बैठक नहीं हो पाई है जिससे गुरिल्लों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसलिए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि  20 दिसम्बर की बैठक में हिम प्रहरी योजना सहित छूट गये कुछ अन्य बिंदुओं को भी शामिल करते हुए शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाई जाय।

उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी

बैठक में गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाय ताकि बैठक में गुरिल्लों के पक्ष को भी सुना जा सके। संगठन ने शीघ्र बैठक बुलाकर गुरिल्लों की मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में पुनः राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है।

This post was published on 13/07/2024 9:15 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post