• Thu. Mar 5th, 2026

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अद्यतन स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

    विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए आ रही समस्याएं एवं चुनौती को दूर किया जाएगा

    महामहिम राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिष्ट को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने, भ्रष्टाचार मुक्त रखने, लापरवाही बरतने वाले शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मी छात्रों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए जो भी समस्याएं एवं चुनौती आ रही हैं, उनको दूर किया जाएगा।

    विश्वविद्यालय में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की

    उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। और कहा कि देश के अग्रणीय विश्वविद्यालय के समकक्ष लाने के लिए जो भी सख्त निर्णय लेने पड़ें वो लिए जाएं। साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं संरचनात्मक कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

    महामहिम के समक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, संरचनात्मक विकास को लेकर हुई चर्चा

    महामहिम राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिष्ट को कहा कि विश्वविद्यालय के उन्नयन, संरचनात्मक एवं शैक्षणिक विकास के लिए सख्त निर्णय लेने में संकोच न करें। कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महामहिम के समक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, संरचनात्मक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। महामहिम ने वार्ता के दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के हित में कुलपति प्रो0 बिष्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    महामहिम को विश्वविद्यालय आने के लिए कुलपति द्वारा आमंत्रण दिया गया। महामहिम द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे शीघ्र ही विश्वविद्यालय में आएंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *