• Tue. Mar 10th, 2026

    ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने ‘विद्यालयी बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतें विकसित करना’ विषय पर आयोजित किया सेमिनार

    पानी बोओ पानी उगाओ के अनुभव को बच्चों को जागृत करने के लिए अपने अनुभव को साझा किया

    आज 21 मार्च 2024 को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा ‘विद्यालयी बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतें विकसित करना’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें जल संसाधन, भूमिगत जल को बढ़ाने, वृक्षारोपण, वायु प्रदूषण को रोकने, गैर हिमानी नदियों को बचाने, छोटे-छोटे प्राकृतिक नालों, सूख चुके नौलो को बचाने के संबंध में स्थानी स्कूलों के बच्चों के साथ चर्चा करी गयी लिए

    पर्यावरण प्रेमी मोहन चंद कांडपाल द्वारा विगत विगत 35 वर्षों से किए गए कार्य पानी बोओ पानी उगाओ के अनुभव को बच्चों को जागृत करने के लिए अपने अनुभव को साझा किया। जिसमें एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल, स्प्रिगडले पब्लिक स्कूल, विक्टर मोहन जोशी गर्ल्स इंटर कॉलेज एनटीडी, जी जी आई सी अल्मोड़ा औरविभिन्न स्कूलों के बच्चो बच्चों ने ज्ञान अर्जित किया और विशेषज्ञों के साथ संवाद कियाl साथ ही यह संकल्प लिया कि अपने जन्मदिन पर अथवा किसी भी शुभ कार्य में एक वृक्ष लगाकर उसका जीवन भर उसका संरक्षण किया जाएगाl शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यपिका विनीता लखचौरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा उठाये जा रहे कदमों जिसमें वेस्ट प्लास्टिक ब्रिक कार्यक्रम उल्लेखनीय है के बारे में बताया गया l कार्यक्रम का संचालन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कियाl विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों हेमलता वर्मा, प्रेम तिवारी, भूषण पांडे, विवेक जोशी, पूनम जोशी रूप सिंह जी, दीवान सिंह बिष्ट जी शेखर लखचौरा, चंद्रमणि भट्ट, रोहित पंत, ग्रीन हिल्स से डॉक्टर भूपेंद्र बल्दिया मंजू जोशी अनेक प्रबुद्ध व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया l

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *