• Tue. Mar 31st, 2026

    पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के आकस्मिक निधन पर  गुरिल्ला साथियों ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के आकस्मिक निधन पर  गुरिल्ला साथियों ने दी श्रद्धांजलि

    आज दिनांक 17-11-2025 को एस एस बी गुरिल्ला संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के आकस्मिक निधन होने पर कई गुरिल्ला साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी ने एस एस बी गुरिल्लाओं के प्रति तन मन धन से गुरिल्ला संगठन का काम किया। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष टिहरी दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है। कि स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी एक बहुत जागरुक व्यक्ति थे। जिन्होंने अपना पूरा समय गुरिल्ला संगठन में दिया। टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा हमने अपने एक संघर्ष सील साथी को खो दिया है। दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि स्वर्गीय भंडारी के संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान से प्रार्थना करते हैं। स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी को भगवान अपने चरणों में स्थान दे। और शोकाकुल परिवार को भगवान शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में एस एस बी गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री मुरारी सिंह असवाल, जिला सचिव सुनील पुण्डोरा, कीर्तिनगर ब्लॉक की महिला मोर्चा कि अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भट्ट,  बीना चौहान टिहरी जिले की सह सचिव, टिहरी जिले के सलाहकार दयाल सिंह सजवाण, कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर, हिंडोलाखाल के ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह बिष्ट, रमेश दत्त लखेड़ा, बृजमोहन गुसाई, राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र सिंह रावत गरुड़ बागेश्वर, गीता देवी, राधा देवी, उषा देवी, बबिता देवी आदि कई सैकड़ों गुरिल्ला साथियों ने स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *