• Sun. Mar 29th, 2026

    हल्द्वानी: स्कूटी सवार लड़कियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने गवाई जान

    हल्द्वानी: रामपुर रोड में एक ट्रैक्टर चालक घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अचानक सामने आई स्कूटी सवार लड़कियों को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में स्कूटी सवार लड़कियां तो बच गईं, लेकिन ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

    वह रोज की तरह वह मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर घर वापस लौट रहे थे। वह अभी गन्ना सेंटर के पास बजवालपुर पहुंचे थे कि तभी अचानक सामने से स्कूटी सवार दो युवतियां आ गईं।

    युवतियों के बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे उतर गया और ट्रैक्टर सीधा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद प्रेम उछल कर ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। इस हादसे में युवतियां तो बाल-बाल बच गईं, लेकिन प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई।

    आसपास के लोगों ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उप ग्राम प्रधान नवीन सिंह क्वीरा ने बताया कि जिन लड़कियों को बचाने में प्रेम की मौत हुई, वह स्थानीय थीं। इसी वजह से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई।

    जानकारी के अनुसार चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह (42) यहां अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ रहते थे। बच्चे अभी 7वी और 4थी कक्षा में ही पढ़ते हैं। प्रेम सिंह एक ट्रैक्टर के मालिक हैं और गौला में रेता उठान का काम करते थे। इस दुखद घटना से परिवार सदमे में है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *