• Sat. Mar 28th, 2026

    आदित्य का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे मैच

    उत्तराखंड प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड मूल का एक और क्रिकेटर अब भारतीय क्रिकेट की ब्लू जर्सी में नजर आएगा। हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी निवासी आदित्य रावत का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है।

    हल्द्वानी के आदित्य रावत के अंडर-19 भारतीय टीम में चयन होने पर डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कार्यकारी कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहा कि आदित्य के चयन से पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा हुआ है। आदित्य ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वहीं संयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल ने कहा कि आदित्य रावत के चयन से काफी खुशी है। प्रदेश का एक और युवा अब भारतीय क्रिकेट की ब्लू ड्रेस में नजर आएगा।

    शनिवार को बीसीसीआई ने टीम घोषित ही है। आदित्य का चयन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत में सितंबर-अक्तूबर में होने वाली सीरीज के लिए किया गया है। आदित्य की माता सुनीता रावत शिक्षिका हैं और पिता दिलीप रावत का मेडिकल ऑक्सीजन गैस का काम है। पिता दिलीप ने बताया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा सल्ट के मनरालधुरा गांव के रहने वाले हैं। 80 के दशक में हल्द्वानी आए थे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *