• Thu. Mar 26th, 2026

    प्रेमिका के घर मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश

    वीडियो कॉल पर बहनोई को दिखाई फंदे पर लटकी लाश


    हल्द्वानी।
    यहां से हैरत करने वाला मर्डर केस सामने आया है पत्नी और बेटे को छोड़कर दूसरी महिला के प्रेम में फंसे बनभूलपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीम की लाश उसी की प्रेमिका के घर लटकी मिली। अजीम के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, हालांकि अब तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
    बनभूलपुरा उजाला नगर नमरा मस्जिद निवासी अजीम (30) पुत्र इकबाल अपनी पत्नी गुलिस्ता, बेटे मो.जैन, मां पारा, भाई समीर और वसीम के साथ रहता था। वह पीवीसी पेनलिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था। पत्नी, बेटा व परिवार छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। शव को पहले प्रेमिका ने ही देखा। प्रेमिका ने पहले अजीम की पत्नी और फिर बहेड़ी में रहने वाले उसके बहनोई को फोन किया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या कर आरोप लगाया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत पर जांच की जाएगी।


    घर छोड़ने के बाद अजीम कभी-कभी अपने बेटे से मिलने अपने घर आता था। कुछ दिन पिछले वह कपड़े भी घर से ले गया और प्रेमिका के साथ रहने लगाा। बताया जाता है कि प्रेमिका ने सुबह करीब चार बजे अजीम को फंदे से लटके देखा। उसने जब अजीम के बहनोई को फोन किया तो उसने यकीन नहीं किया। इसके बाद प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर अजीम का फंदे से लटका शव दिखाया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *