हल्द्वानी: हल्दुचौड़ में हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
न्यायालय आदेश पर अस्पताल के कपाट जनता के उपचार हेतु खुल जाएंगे
समाजसेवियों की मेहनत रंग लाई आज दिनांक 25-02-2024 के 11,30 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ लालकुआं अस्पताल नैनीताल का उद्घाटन माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल एवं माननीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट जी द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा और जनता के उपचार हेतु हॉस्पिटल चालू हो जाएगा।
माननीय न्यायालय नैनीताल आदेश पर अस्पताल के कपाट जनता के उपचार हेतु खुल जाएंगे यह अस्पताल पिछले डेढ़ साल से बनकर तैयार खड़ा हुआ था जिस पर डॉक्टर वह स्टाफ नहीं था शासन प्रशासन पर भी इस पर हेमंत गोनिया गोविंद वल्लभ जी ने शिकायत की धरना प्रदर्शन किया।
कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद हेमंत गोनिया गोविंद बल्लभ भट्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपने एडवोकेट मनीष लोहनी जी से जनहित याचिका दायर की हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड सरकार को आदेश दिए गए और समस्त स्टाफ यहां पर भेजा गया और अस्पताल अब जनता के लिए खुल गया।
स्थानीय जनता लोकेश भट्ट जयवीर सिंह बिष्ट दीपक बिष्ट इंजीनियर दिनेश सिंह मोहन शर्मा हरीश जोशी अमित रस्तोगी मयंक शर्मा रूपा अधिकारी कविता बिष्ट गीता पांडे मंजू जोशी सुमन पाठक गीता पाठक संदीप बिनवाल विशंभर कांडपाल जय गुप्ता अनिल गुप्ता विजय गुप्ता मनोज अग्रवाल मनीष पाल दीपक शर्मा प्रकाश जोशी दिनेश पांडे ने समाजसेवी हेमंत गोनिया गोविंद बल्लभ भट्ट के कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी है
