• Wed. Mar 25th, 2026

    हल्द्वानी: दुकान में शराब पीने से रोकने पर चाकू मार कर की हत्या, युवक फरार

    हल्द्वानी। यहां मामूली बात पर एक युवक ने चाकू मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी और हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में शराब पीने से टोकने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

    ज्योलीकोट मूल निवासी विक्रम सिंह उम्र 35 वर्ष काठगोदाम में परिवार समेत रहते हैं। वह ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है। शुक्रवार रात विक्रम और अर्चना होटल पर बैठे थे।इनमें एक युवक वापस आने की धमकी देकर होटल से निकला और दो युवकों को वहीं रुकने के लिए कहा।

    रात करीब दस बजे वह एक और युवक के साथ चाकू लेकर आया। इस बीच हुई गहमागहमी के बाद युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे विक्रम गिर पड़ा। इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन से बैठकर शीशमहल की ओर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन और आसपास के लोग लहूलुहान विक्रम को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उपस्थित लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी भी खंगाले।

    बताया जा रहा है कि चारों युवकों में से एक अक्सर दुकान पर आता था। सभी युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    वहीं थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *