• Mon. Mar 30th, 2026

    Haldwani: बुधवार से लापता महिला की लाश मिली जंगल में

    हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाली महिला नेहा उप्रेती पिछले बुधवार से लापता थी जिसकी गुमशुदी कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी, वहीं परिजनों का कहना था कि बिना बताए घर से कहीं चली गई है जिसके बाद पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू कर दी, पुलिस ने सीसीटीवी को देखना शुरू किया जिसके बाद महिला लामाचौड़ की तरफ गौलापार जाती हुई दिखाई दी, उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला, वही पुलिस ने जंगलों में खोजबीन करना शुरू कर दी, वहीं आज काठगोदाम पुलिस को आज जंगल में एक महिला की लाश मिली, महिला की शिनाख्त होने पर वह गुमशुदा महिला नेहा के रूप में हुई।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। अपार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के पास से जहर की सीसी भी बरामद की गई है, प्रथम दृष्टि में पाया जा रहा है कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *