मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के बेटे का अपहरण

हल्द्वानी। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन तक साथ रहने के बाद मामी के छोड़कर चले जाने से नाराज भांजे ने उसके पांच साल के बेटे का अपहरण कर लिया। बच्चे को सकुशल बचाने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे के साथ गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। लेकिन, कुछ दिन पहले वह युवक को छोड़कर अपने घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के बेटे का अपहरण करने की योजना बनाई।

थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया और पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago