• Wed. Mar 25th, 2026

    बनभूलपुरा दंगों में शामिल वांछित उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने किए जारी

    बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर नैनीताल पुलिस ने जारी किए हैं। दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में  संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा  हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण  में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

    बनभूलपुरा दंगा:वांछित उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने किए जारी photo nainital police
    बनभूलपुरा दंगा:वांछित उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने किए जारी photo nainital police

           पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

    नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

    जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/94111127419411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *