• Sun. Mar 22nd, 2026

    देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    हल्द्वानी रोड पर आम पड़ाव के पास मटियाली बैंड के नजदीक ज्योलीकोट गांव के पास देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खाई में गिरे दोनों युवकों को खाई से निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता का बेटा वैभव अपना दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी आया हुआ था। रविवार देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी मटियाली बैंड के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।हादसे की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकाला।

    पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    हादसे खबर के बाद युवकों के परिजन भी सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *